रेस्टोरेंट के शौकीनों के लिए खुशखबरी, 10 प्रतिशत सस्ता होगा खाना

Restaurant food will be 10 percent cheaper : नई दिल्ली। होटल और रेस्टोरेंट में खाना खाना के शौकीन लोगों के लिए खुशखबरी है। अब रेस्टोरेंट में खाना खाना सस्ता हो सकता है। इस संबंध में उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने सर्विस चार्ज को अवैध बताया है। मंत्रालय ने भारतीय राष्ट्रीय रेस्टोरेंट संघ (एनआरएआई) को आदेश दिया है कि वह तुरंत प्रभाव से खानपान पर सर्विस चार्ज लेना बंद करे।
होटल उद्योग ने खानपान के बिल में सर्विस चार्ज लेने से रोकने के लिए कानूनी व्यवस्था किए जाने की घोषणा को शुक्रवार को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया। उन्होंने कहा कि इससे उपभोक्ताओं को सेवा देने वाले आम कर्मचारियों के हितों को चोट पहुंचेगी। गौरतलब है कि इससे रेस्टोरेंट में खाना 10 फीसदी सस्ता हो सकता है।
उपभोक्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है
Restaurant food will be 10 percent cheaper : मंत्रालय ने कहा है कि इससे उपभोक्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। सोशल मीडिया और समाचारों में उपभोक्ताओं से जबरन सर्विस चार्ज वसूली की खबरों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मंत्रालय ने 2 जून को बैठक बुलाई थी। एनआरएआई के अध्यक्ष कबीर सूरी ने कहा कि इस मुद्दे पर अभी कोई कानून नहीं बना है। लिहाजा इस बारे में आने वाले प्रावधान का इंतजार किया जा रहा है। बता दें कि खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि रेस्तरां अपने बिल में अलग से सेवा शुल्क नहीं जोड़ सकते हैं।



