देश

करोड़ों लोगों के काम की खबर, SBI ने जारी किया ये नोटिस

SBI warns Customers: आज के इस ऑनलाइन दौर में बैंकिंग सेक्टर भी मोबाइल के भरोसे ही हो चला है. बड़े से बड़े लेन-देन (Money Transfer) हों या घर बैठे खरीदारी तक अब सबकुछ मोबाइल पर ही हो जाता है. ऐसे दौर में साइबर फ्रॉड (Cyber Fraud) का खतरा भी काफी बढ़ जाता है.

ऑनलाइन के दौर में ऐसे लोगों से रहें सावधान

कई फ्रॉड करने वाले लोग खुद को बैंक वाला बताकर ग्राहकों को कॉल करते हैं. इसके बाद उन्हें लुभावने ऑफर का लालच देकर OTP आदि पूछ लेते हैं. ऐसे मामलों में बढ़ोतरी देखते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने करोड़ों ग्राहकों को अलर्ट किया है.

भूलकर भी शेयर न करें OTP 

SBI ने हाल ही में एक ट्वीट किया. जिसमें बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को आगाह किया है. SBI के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया,  ‘किसी भी चीज को शेयर करना ही देखभाल है. लेकिन जब बात OTP की आती है, तो इसे कभी भी और किसी के साथ भी शेयर नहीं करना चाहिए’.

देशभर में करोड़ों ग्राहक

बता दें कि SBI पुरानी सरकारी बैंक है. फिलहाल देशभर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 45 करोड़ से ज्यादा ग्राहक मौजूद हैं.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button