देश

14 उग्रवादियों ने किया सरेंडर

14 militants surrender in Manipur: इंफाल।  यूनाइटेड ट्राइबल लिबरेशन आर्मी (यूटीएलए) के जेम्स गुट के 14 उग्रवादियों ने बुधवार को यहां मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सामने हथियार डाल दिए अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में उग्रवादी समूह का अध्यक्ष तोनथांग सिंगसिट भी शामिल हैं

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर गृह मंत्रालय द्वारा शुरू की गई पूर्वोत्तर राज्यों में उग्रवादियों के आत्मसमर्पण-सह-पुनर्वास की संशोधित योजना के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने दो केएच-33 राइफल, एक एके-47 राइफल, एक ए1 राइफल, एक ए2 राइफल, तीन एकल बैरल बंदूकें, एक चीनी निर्मित हैंड ग्रेनेड, जिलेटिन की 18 छड़ें और विभिन्न गोला-बारूद भी सौंपे।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button