रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

विधायक पुत्र रितिक नायक सहित उनके साथियों को मिली जमानत

Raigarh News रायगढ़। विधायक पुत्र रितिक नायक की जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय ने मंजूर कर ली है। ज्ञात हो की 15 अप्रैल की रात विधायक प्रकाश नायक के पुत्र रितिक नायक व उनके साथियों ने ट्रक ड्राइवर की पिटाई की। उसके बाद थाने में आरक्षक की पिटाई कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरक्षक व ट्रक ड्राइवर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को रायगढ़ के बावली कुआं से गिरफ्तार किया था। वहीं 19 अप्रैल को विधायक प्रकाश नायक खुद अपने बेटे रितिक नायक और उनके साथियों को सरेंडर कराने थाने लेकर पहुंचे थे। औऱ 19 अप्रैल को ही रितिक नायक और उसके 5 साथियों ने कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी। मगर मामले में सुनवाई करने के बाद प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जमानत याचिका खारिज कर दी थी। और आज जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश ने रितिक नायक की जमानत याचिका पर सुनवाई करने के बाद जमानत याचिका मंजूर कर ली है। इस मामले में रितिक नायक व उसके साथियों की ओर से अधिवक्ता अभिजीत मलिक और विजय शराफ ने पैरवी की।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button