खत्म हुआ LIC IPO का इंतजार:4 मई को ओपन होगा LIC का इश्यू – RGH NEWS
LOAN

खत्म हुआ LIC IPO का इंतजार:4 मई को ओपन होगा LIC का इश्यू

lic news latest लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने अपने 21,000 करोड़ रुपए के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के लिए 902-949 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। IPO में पॉलिसीधारकों को 60 रुपए की छूट मिलेगी और रिटेल निवेशकों और कर्मचारियों की छूट 45 रुपए होगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि IPO 2 मई को एंकर इन्वेस्टर्स के लिए और बाकी लोगों के लिए 4 से 9 मई तक खुलेगा। इश्यू का 10% (2.21 करोड़ शेयर) पॉलिसीधारकों के लिए और 0.15 करोड़ शेयर पात्र कर्मचारियों के लिए रिजर्व रखा गया है। सरकार LIC में 3.5% हिस्सेदारी (22 करोड़ शेयर) बेचकर करीब 21,000 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।

27 अप्रैल को RHP दाखिल करेगी LIC
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने 25 अप्रैल को अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस को अपनी मंजूरी दी थी, जिसमें 5% के बजाय 3.5% हिस्सेदारी बिक्री की जानकारी थी। अब रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस 27 अप्रैल तक जमा किया जाएगा।

6 शहरों में रोड शो
उधर, LIC मैनेजमेंट और इन्वेस्टमेंट बैंकर मुंबई, नई दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद, राजकोट, कोलकाता में रोड शो करेंगे, जहां वे बुधवार से संभावित निवेशकों और एनालिस्ट से मिलेंगे। रोड शो इस हफ्ते के अंत तक चलेगा। इसके अलावा ऑनलाइन रोड शो भी जारी रहेंगे।

मार्च 2022 तक IPO लॉन्च का प्लान था
सरकार का प्लान मार्च 2022 तक IPO लॉन्च करने का था, लेकिन रूस-यूक्रेन जंग के कारण बाजार के सेंटीमेंट निगेटिव हो गए और सरकार वेट एंड वॉच मोड में चली गई। अब जब दोबारा मार्केट सुधरा और सेंटीमेंट कुछ हद तक पॉजिटिव हुए तो सरकार IPO लाने की तैयारी में फिर से जुट गई।

इस महीने की शुरुआत में, सरकार ने LIC में 20% फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (FDI) की अनुमति देने के लिए FDI नियमों में संशोधन भी किया था।

सबसे बड़ा IPO होगा
LIC का इश्यू भारतीय शेयर बाजार में अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा। सरकार LIC की 3.5% हिस्सेदारी बेचकर 21,000 करोड़ रुपए जुटा सकती है। लिस्ट होने के बाद LIC का मार्केट वैल्यूएशन टॉप कंपनियों को टक्कर देगा। इसके पहले Paytm का इश्यू सबसे बड़ा था और कंपनी ने पिछले साल IPO से 18,300 करोड़ रुपए जुटाए थे।

Related Articles

Back to top button