भांग दुकान के लिए 20 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

भांग दुकान के लिए 20 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

Raigarh News रायगढ़, 13 अप्रैल 2022/ जिले के नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत भांग की एक फुटकर दुकान हेतु 20 अप्रैल 2022 तक कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी, कलेक्टोरेट रायगढ़ में आवेदन आमंत्रित किए गए है। प्राप्त आवेदनों को लाटरी के माध्यम से 21 अप्रैल 2022 को अनुज्ञापी का चयन किया जाएगा। भांग फुटकर दुकान की अवधि वर्ष 2022-23 अर्थात दिनांक 1 मई 2022 से 31 मार्च 2023 तक कुल 11 माह की होगी। इच्छुक आवेदक नियम एवं शर्ताे की जानकारी अवकाश के दिनों को छोड़कर कार्यालयीन समय में कार्यालय सहायक आयुक्त आबकारी, कलेक्टोरेट रायगढ़ में कक्ष क्रमांक 66 में संपर्क कर सकते है अथवा विभाग की वेबसाईट www.excise.cg.nic.in पर अवलोकन कर सकते है।

Related Articles

Back to top button