SIR: चुनाव आयोग ने इन 4 राज्यों के लिए तीसरे फेज का SIR का किया ऐलान, जानिए कैसे होगी पूरी प्रक्रिया?

SIR निर्वाचन आयोग (ECI) ने ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में वोटर लिस्ट को सुधारने और नए नाम जोड़ने के लिए तीसरा चरण शुरू कर दिया है। इसके तहत अब इन राज्यों में 30 मई से लोगों के नाम दर्ज करने का काम शुरू हो चुका है।
निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जो लोग 28 जून तक अपना फॉर्म जमा कर देंगे, उनका नाम आने वाली नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल कर लिया जाएगा। इन चारों राज्यों में 30 मई से मतदाताओं की गिनती और सत्यापन का काम शुरू हो गया है।
कैसे होगी पूरी प्रक्रिया?
बूथ स्तर के अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर सभी मौजूदा मतदाताओं को फॉर्म दे रहे हैं। मतदाता इन फॉर्मों को भरकर BLO के जरिए या ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। जिन लोगों के फॉर्म 28 जून 2026 तक चुनाव अधिकारी (ERO) के पास पहुंच जाएंगे, उनके नाम मसौदा वोटर लिस्ट में शामिल किए जाएंगे। जो लोग इस तारीख तक फॉर्म जमा नहीं कर पाएंगे, वे बाद में दावा और आपत्ति अवधि के दौरान फॉर्म-6 और घोषणा पत्र के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
Read more RCB vs GT IPL Final 2026: RCB लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन, गुजरात को 5 विकेट से हराया
इस काम को और तेजी से पूरा करने के लिए चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के बूथ स्तर एजेंट्स (BLAs) को भी मदद की अनुमति दी है। ये एजेंट्स जनता से हर दिन ज्यादा से ज्यादा 50 फॉर्म इकट्ठा कर सकते हैं और उन्हें लिस्ट जारी होने से पहले BLO को सौंप सकते हैं।
राष्ट्रीय और राज्य स्तर के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल जरूरत पड़ने पर और अधिक BLA नियुक्त कर सकते हैं। घर-घर सर्वे के दौरान BLA के पास कम से कम 30 खाली फॉर्म-6 और घोषणा पत्र होना जरूरी है। इससे नए मतदाता बनने के इच्छुक लोगों को तुरंत फॉर्म दिए जा सकेंगे।
तीसरे चरण के राज्यवार आंकड़े-
ओडिशा
मतदाता: 3,34,14,856
BLO: 38,123
BLA: 8,391
मिजोरम
मतदाता: 8,75,008
BLO: 1,353
BLA: 3,430
सिक्किम
मतदाता: 4,71,077
BLO: 572
BLA: 681
मणिपुर
मतदाता: 20,92,140
BLO: 2,996
BLA: 5,003



