एक दूजे के हुए 351 जोड़े…..अफसर बने घराती और बाराती….

छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा न्यूज: के दंतेवाड़ा जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 351 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे हैं। जिला मुख्यालय के मेंडका डोबरा मैदान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। घराती और बाराती दोनों दंतेवाड़ा जिला प्रशासन के अफसर बने। जिला मुख्यालय में बैंड बाजा के साथ बारात भी निकाली गई। दुल्हन के परिवार के साथ मिलकर अफसरों ने बारात का स्वागत किया । दंतेवाड़ा कलेक्टर दीपक सोनी, विधायक देवती कर्मा ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
दंतेवाड़ा कलेक्टर दीपक सोनी समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सभी को उपहार भी भेंट किए।
दंतेवाड़ा विकासखंड के ग्राम बालपेट के रहने वाले सुखधर ने बताया कि आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण परिवार के सदस्यों की शादी नहीं करवा पा रहा था। इसी दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से जानकारी मिली कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पंजीयन कराने पर सरकार विवाह संपन्न करवा रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में विवाह करने के लिए राजी हो गए। आज निलधर और दशरती शादी के बंधन में बंधकर खुश हैं।
परिणय सूत्र में बंधने के बाद काफी खुश नजर आए।
ऐसे ही बचेली की सरीता और मोसा, अंजली और धनपति, आंचल और प्रकाश भी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत वैवाहिक बंधन में बंधे हैं। विवाह के बाद इन जोड़ों ने भी खुशी जाहिर करते हुए शासन और प्रशासन को धन्यवाद दिया। महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी नवविवाहित जोड़ों को उपहार भी भेंट किया है।



