BJP: भाजपा को लग सकता है बड़ा झटका ! – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

BJP: भाजपा को लग सकता है बड़ा झटका !

BJP: सक्ती. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1 अप्रैल को नवघोषित जिला सक्ती के दौरे पर होंगे.
यहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे.
सीएम भूपेश बघेल सक्ती को जिला बनाने की घोषणा करने के बाद पहली बार सक्ती जाएंगे.
सीएम के सक्ती दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों का माहौल गर्म है.
साथ ही सक्ती नगर के लोग उनके इस दौरे को लेकर काफी आस लगाए बैठे हैं.
सीएम दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है.

बीजेपी को भी झटका देने की तैयारी

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सीएम का सक्ती दौरा बेहद खास है. सीएम भूपेश सक्ती विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत के पिता स्व. बिसाहूदास महंत की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. जिसके बाद कार्यक्रम स्थल में सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम के माध्यम से सभी कांग्रेसी एक मंच से हुंकार भरेंगे. वहीं सीएम के इस कार्यक्रम में बीजेपी को भी झटका देने की तैयारी की जा रही है. बीजेपी से नाराज कई नेता इस दिन कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं.

सक्ती नगर के लोगों को सीएम भूपेश से बड़ी उम्मीदें

सीएम भूपेश के दौरे को लेकर सक्ती नगर के लोगों की उम्मीदें भी काफी बढ़ गई है. हालांकि सक्ती के जिला बनाने की घोषणा कर सीएम ने एक बड़ा तोहफा पहले ही दे दिया है. जिसका आभार नगर के लोग इस कार्यक्रम के माध्यम से जरूर व्यक्त करेंगे. सक्ती नगर के लोग अपने सीएम और विधायक से काफी खुश हैं. मगर जिले के अस्तित्व में आने वाली देरी और जिला मुख्यालय को लेकर नगर के लोग अभी भी चिंता में हैं, क्योंकि जिला मुख्यालय नगर से दूर जाता है तो सक्ती नगर के विकास पर फिर से प्रश्नचिन्ह लग जाएगा. ऐसे में नगर के लोग और व्यापारिक संगठन इस बात को लेकर भी सीएम से चर्चा कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button