होली समारोह के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प

CRIME NEWS पणजी। दक्षिण गोवा के मोरमुगांव में कांग्रेस और भाजपा सदस्यों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि झड़प शुक्रवार को होली समारोह के दौरान हुई और घायल व्यक्ति की पहचान भाजपा कार्यकर्ता के पिता के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें: 36 की उम्र में भी नहीं थम रहा मौनी रॉय का जलवा, ग्रीन आउटफिट में लग रही हैं कयामत
उन्होंने कहा, ”दोनों समूहों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।” मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत शनिवार को घायल व्यक्ति से मिलने अस्पताल पहुंचे।
CRIME NEWS : सावंत ने फेसबुक पर लिखा, ”चिकालिम अस्पताल में, मोरमुगांव से हमारे कार्यकर्ता के पिता श्री प्रदीप मायकर से मुलाकात की। चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस समर्थकों ने उनपर हमला किया है। हम हिंसा के ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। मैंने पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है।”
हाल के विधानसभा चुनावों में मोरमुगांव सीट पर कांग्रेस के संकल्प अमोनकर ने पूर्व समाज कल्याण मंत्री व भाजपा उम्मीदवार मिलिंद नाइक को हराया है। चुनाव परिणाम 10 मार्च को घोषित किए गए थे।