मंदिर में दर्शन कर लौटते समय मिनी ट्रक पलटा, चपेट में आने चार की मौत
Crime News नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले में रविवार रात एक मिनी ट्रक के पलट जाने से एक मंदिर में दर्शन करके लौट रहे चार व्यक्तियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। मृतक उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले के चालीसगांव तालुका के मुंडखेड़ा के रहने वाले थे।
अधिकारी ने बताया कि ये लोग मिनी ट्रक से घर लौट रहे थे, रास्ते में चालीसगांव-मालेगांव रोड पर ट्रक चालक ने एक स्पीड ब्रेकर पर वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वाहन पलट गया। उन्होंने बताया कि अभी तक चार मृतकों में से एक की ही शिनाख्त हो पाई है।
ये 6 बुरी आदतें कम उम्र में ही बना देती हैं बूढ़ा,जल्द बना ले दूरी
Crime News: उन्होंने कहा कि घायलों की संख्या की पुष्टि अभी नहीं हुई है और उन्हें इलाके के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के समय मिनी ट्रक में 30 लोग सवार थे।



