देश

दो बड़े ग्रहण सिर्फ 15 दिन के अंतराल में.. इन 3 राशि वालों की बदल जाएगी किस्मत

RGHNEWS,Chandra Grahan 2022: वैज्ञानिक और धार्मिक दोनों ही दृष्टिकोण से ग्रहण का विशेष महत्व माना जाता है। साल 2022 का पहला ग्रहण 30 अप्रैल को लगेगा। ये सूर्य ग्रहण होगा। वहीं दूसरा ग्रहण इसके ठीक 15 दिन बाद यानी 16 मई को लगेगा। ये चंद्र ग्रहण होगा। इन दोनों ही ग्रहण का लोगों के जीवन पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा।

3 राशि वालों के लिए ये ग्रहण शुभ साबित होंगे

सिंह राशि: ग्रहण का इस राशि वालों पर बेहद शुभ प्रभाव पड़ेगा। यात्रा सुखद रहेगी। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी। अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो इस समय आपको अच्छी जॉब के ढेरों ऑफर आ सकते हैं। पदोन्नति होने और सैलरी बढ़ने के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। इस दौरान आप धन की बचत कर पाने में भी सफल रहेंगे।

 

धनु राशि: आपके लिए ये समय काफी शुभ साबित होगा। आपको लगभग हर काम में सफलता प्राप्त होने की उम्मीद रहेगी। माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। बिजनेस में अच्छी तरक्की हासिल कर सकेंगे। कार्यस्थल में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। नई योजनाओं पर काम करने से लाभ मिलेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे।

मेष राशि: इस राशि वालों के लिए ये दोनों ही ग्रहण शुभ साबित होंगे। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। करियर के क्षेत्र में बड़ी सफलता हाथ लगेगा। ऑफिस में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता प्राप्त होने के आसार रहेंगे। बिजनेस में लाभ प्राप्त करने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। इस अवधि में की गई यात्रा से अच्छा धन अर्जित कर सकेंगे।

Chandra Grahan 2022: साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से लेकर शाम के 04 बजकर 07 मिनट तक लगेगा। धार्मिक मान्यता है कि सूर्य और पृथ्वी के बीच चन्द्रमा के आने से सूर्यग्रहण लगता है। इस दौरान चंद्र और सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर नहीं पहुंच पाता है। इस सूर्य ग्रहण को दक्षिणी और पश्चिमी अमेरिका, अफ्रीका महाद्वीप के उत्तरपूर्वी भाग, पेसिफिक अटलांटिक और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा।

 

इस सूर्य ग्रहण का सूतक का मान्य नहीं होगा। लेकिन इस समय राहु और केतु की बुरी छाया पृथ्वी पर पड़ती है, ऐसे में समस्त पृथ्वी वासी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और इस समय में धार्मिक कार्य नहीं करने का विधान है।

 

ऐसे ही खबरो के लिए RGH NEWS से जुड़े रहे……

 

Related Articles

Back to top button