देश

तीसरी लहर खत्म! बीते 24 घंटे में कोरोना के 27,409 नए केस

RGHNEWS,नई दिल्ली, 15 फरवरी  भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 27,409 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,26,92,943 हो गयी। देश में करीब 44 दिन के बाद संक्रमण के दैनिक मामले 30 हजार से कम दर्ज किए गए हैं। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4,23,127 हो गयी।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मंगलवार सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, इस महामारी से 347 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,09,358 हो गयी है। आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के दैनिक मामले लगातार नौवें दिन एक लाख से कम हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button