पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी भाजपा नेता की हत्या,ऐसे दी थी ख़ौफनाक साजिश को अंजाम – RGH NEWS
देश

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी भाजपा नेता की हत्या,ऐसे दी थी ख़ौफनाक साजिश को अंजाम

RGHNEWS,नोएडा12 फरवरी: नोएडा थाना रबूपुरा क्षेत्र के निलौनी मिर्जापुर गांव में नौ फरवरी को भाजपा के स्थानीय नेता वीरपाल की हत्या मामले में पुलिस ने पत्नी सहित चार लोगों को गिफ्तार किया है।

 

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अमित कुमार ने बताया कि नौ फरवरी को वीरपाल की हत्या कर दी गई थी। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह की टीम ने आरोपियों को पकड़ लिया है और पूछताछ में पता चला कि वीरपाल की पत्नी नेहा का पिछले तीन साल से मुकेश उर्फ सोनू से प्रेम संबंध है। दोनों मिलकर वीरपाल को रास्ते से हटाना चाहते थे।

 

उन्होंने बताया कि इसी बीच नेहा को पता चला कि वीरपाल को जमीन के लिये एक करोड़ का मुआवजा और भूखंड मिलने वाला है, इसके बाद हत्या की साजिश रची गई।

उन्होंने बताया कि नेहा और मुकेश ने हत्या करने के लिए राजकुमार और भूदेव शर्मा को 50 हजार रुपये दिए। नौ फरवरी की रात चारों ने उसकी गला दबाकर हत्या की, इसके बाद शव पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। अरोपी इसके बाद शव पर रजाई डालकर फरार हो गए।

Related Articles

Back to top button