इस 49 साल के सांसद ने 18 की लड़की से की तीसरी शादी – RGH NEWS
देश

इस 49 साल के सांसद ने 18 की लड़की से की तीसरी शादी

नई दिल्ली, 11 फरवरी 2022। Pakistani MNA Aamir Liaquat’s third marriage: पाकिस्तान की सत्ताधारी पार्टी पीटीआई के सांसद और लोकप्रिय टेलीविजन होस्ट डॉ. आमिर लियाकत हुसैन ने तीसरी बार शादी कर ली है। 49 वर्षीय सांसद की 18 साल की सईदा दानिया शाह से तीसरी शादी पाकिस्तान में चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों की शादी बुधवार को हुई जिसकी जानकारी आमिर लियाकत हुसैन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। इसी दिन आमिर की दूसरी पत्नी ने उन्हें तलाक भी दे दिया।

इंस्टाग्राम पर अपनी तीसरी पत्नी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए सांसद ने लिखा, ‘पिछली रात 18 साल की सईदा दानिया शाह के साथ शादी रचा ली। ये दक्षिण पंजाब के लोधरण से एक सम्मानित सादात परिवार से ताल्लुक रखती हैं।’

 

Related Articles

Back to top button