मारपीट के फरार आरोपी को कोतरारोड़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

● *आरोपी रूपये की मांग कर युवक से किया था मारपीट, गैर जमानती धाराओं में भेजा गया रिमांड पर*….
RGHNEWS,11फरवरी2022,*रायगढ़* । कोतरारोड़ पुलिस द्वारा मारपीट मामले में करीब एक माह से फरार आरोपी संजय गोप (20 साल) निवासी कोतरारोड़ को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
आरोपी द्वारा दिनांक 06.01.2022 के शाम इंदिरा निवास किरोडीमलनगर में रहने वाले आदर्श कुमार गिरी (उम्र 18 वर्ष) के साथ कृष्णा पब्लिक स्कूल के पास गाली गलौच कर मारपीट किया गया था । घटना के संबंध में आहत आदर्श कुमार गिरी द्वारा दिनांक 06.01.2022 को आरोपी द्वारा शराब पीने के लिए रूपये मांगने और रूपये नहीं देने पर रोड़ किनारे ईंट उठाकर सिर पर मारकर चोट पहुंचाना बताया गया था रिपोर्ट पर *धारा 294, 506, 323, 327 IPC* का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । घटना के बाद से *आरोपी संजय गोप पिता स्व रामराई गोप उम्र 20 साल साकिन नान्हूनगर किरोडीमलनगर रायगढ़* फरार था जिसे आज मुखबिर सूचना पर गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।



