आज इस बैंक मे 3 घंटे तक कुछ सेवाओं पर रहेगा ब्रेक, फटाफट निपटाएं जरूरी काम – RGH NEWS
देश

आज इस बैंक मे 3 घंटे तक कुछ सेवाओं पर रहेगा ब्रेक, फटाफट निपटाएं जरूरी काम

नई दिल्ली. अगर आप प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के ग्राहक हैं तो आपके लिए बेहद जरूरी खबर है. सोमवार यानी 31 जनवरी को कुछ छंटे के लिए बैंक की कुछ सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. ऐसे में आपको जो भी बैंक से जुड़ा हुआ काम है वह तुरंत ऑनलाइन निपटा लें, ताकि बाद में परेशानी नहीं हो.

ग्राहकों को भेजे गए एक ई-मेल में कोटक महिंद्रा बैंक ने कहा, यह आपको सूचित किया जाता है कि बैंक सिस्टम सोमवार 31 जनवरी, 2022 को 1.00 बजे से 4.00 बजे के दौरान मेंटनेंस एक्टिविटी से गुजरेंगे.

कोटक महिंद्रा बैंक ने ग्राहकों को बताया कि ऊपर बताए गए समय के दौरान कई डेबिट कार्ड सेवाएं प्रभावित रहेंगी. इन सेवाओं में एटीएम (ATM), पीओएस (POS), ईकॉमर्स (Ecommerce), क्यूआर पेमेंट (QR Payments), पेमेंट टोकनाइजेशन (Payment Tokenisation), कार्डलेस कैश विड्रॉल (Cardless Cash Withdrawal), पिन ऑथेंटिकेशन (PIN Authentication), पिन जनरेशन (PIN Generation) और कार्ड को ब्लॉक या अनब्लॉक करना शामिल हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button