देश

पूर्व CM की नातिन की फांसी के फंदे से लटका मिला शव

बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) की नातिन सौंदर्या (Soundarya) की मौत हो गई है और उनका शव बेंगलुरु में एक अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से लटका मिला है. बेंगलुरु स्थित आवास पर सौंदर्य को फांसी के फंदे पर झूलता देखा गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

बेंगलुरु के अस्पताल में चल रहा पोस्टमार्टम

बीएस येदियुरप्पा के ऑफिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा की नातिन सौंदर्या बेंगलुरु के एक प्राइवेट अपार्टमेंट में लटकी मिलीं. बॉरिंग और लेडी कर्जन अस्पताल (Bowring and Lady Curzon Hospital) में पोस्टमॉर्टम चल रहा है.

कई दिनों से डिप्रेशन में थीं सौंदर्या

बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) की नातिन सौंदर्या (Soundarya) की उम्र 30 साल थी और वह पेशे से डॉक्टर थीं. सौंदर्या सेंट्रल बेंगलुरु में अपने फ्लैट में रह रही थीं और उनका चार महीने का बच्चा भी है. बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से डिप्रेशन (Depression) में थीं.

खुदकुशी की आशंका

बता दें कि (Soundarya), बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) की बड़ी बेटी पद्मावती (BY Padmavati) की बेटी हैं और आशंका जताई जा रही है कि सौंदर्या ने खुदकुशी की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button