पद्म अवार्ड विजेताओं के नाम का हुआ ऐलान – RGH NEWS
देश

पद्म अवार्ड विजेताओं के नाम का हुआ ऐलान

सरकार ने इस साल पद्म पुरस्कार हासिल करने वाले नामों का ऐलान कर दिया है. इस साल सीडीएस बिपिन रावत और यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार (Padma Vibhushan) मिलेगा. वहीं माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और कांग्रेस के सीनियर नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा.

इस साल 4 लोगों को मिलेगा पद्म विभूषण

सरकार की ओर से रिपब्लिक डे की पूर्व संध्या पर इस साल पद्म अवार्ड हासिल करने वाले नामों की घोषणा की गई. सरकार की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक इस साल 4 लोगों को पद्म विभूषण, 17 लोगों को पद्म भूषण और 107 लोगों को पद्म श्री अवार्ड दिए जाएंगे.

जनरल बिपिन रावत और कल्याण सिंह को सम्मान

पद्म विभूषण अवार्ड (Padma Vibhushan) की सूची में शामिल देश के पहले सीडीएस रहे जनरल बिपिन रावत, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह और शिक्षाविद राधेश्याम खेमका को यह सम्मान मरणोपरांत दिया जाएगा. उनके साथ ही कला से जुड़े प्रभा अत्रे को भी पद्म विभूषण अवार्ड मिलेगा.

पद्म अवार्ड पाने वालों की सूची:

Padma Award 2022

17 लोगों को मिलेगा पद्म भूषण अवार्ड

वहीं पद्म भूषण पुरस्कार (Padma Bhushan) हासिल करने वालों में राजनेता गुलाम नबी आजाद, बुद्धदेब भट्टाचार्य, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, माइक्रोसॉफ्ट के सीएओ सत्या नडेला, उद्योगपति साइरस पूनावाला, एन चंद्रशेखरन, भारत बायोटेक के कृष्णा एल्ला व सुचित्रा एल्ला, खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया और प्रशासनिक अधिकारी राजीव महर्षि समेत 17 नाम शामिल हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button