क्या भारत में कोरोना की तीसरी लहर चरम पर है? – RGH NEWS
देश

क्या भारत में कोरोना की तीसरी लहर चरम पर है?

नई दिल्ली. भारत में दैनिक कोविड-19 संक्रमणों में गिरावट होने के साथ ही मेट्रो शहर में भी मरीजों की संख्या कम हो रही है. यह डाटा इस बात की ओर इशारा करता है कि देश पहले ही महामारी की तीसरी लहर के चरम से गुजर चुका होगा. कोरोना वायरस के 2,55,874 नए मामलों के साथ भारत में लगातार चौथे दिन दैनिक संक्रमण में कमी देखी गई. देश में लगातार पिछले पांच दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले तीन लाख से अधिक सामने आ रहे थे, लेकिन मंगलवार को यह संख्या 2.55 लाख के करीब आ गई.

 

देश में भी 28 दिनों में पहली बार सक्रिय मामलों में गिरावट देखी गई. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामले घटकर 22,36,842 हो गए हैं, जबकि राष्ट्रीय कोविड-19 रिकवरी दर घटकर 93.15 प्रतिशत हो गई है. 24 घंटे की अवधि में सक्रिय मामलों में 12,493 मामलों की कमी दर्ज की गई है. सरकारी सूत्रों ने सोमवार को कहा कि देश में 15 फरवरी तक कोविड-19 के मामलों में कमी आने की संभावना है, जबकि कुछ राज्यों और मेट्रो शहरों में संक्रमण पहले ही कम होने लगा है.

 

 

चार महानगरों में कोरोना के मामले तेजी से गिरे
कोरोना के दैनिक मामले जो शीर्ष चार शहरों – मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई – में रिकॉर्ड उच्च स्तर पर थे – में पहले ही भारी गिरावट देखी गई है. दिल्ली ने सोमवार को अपने दैनिक कोविड-19 टैली में तेज गिरावट देखी. यहां कोरोना संक्रमण के 5,760 ताजा मामले दर्ज किए गए और मुंबई में भी सिर्फ 1,857 केस सामने आए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button