देश
कॉलेजों और रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

ठाणे, (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में एक स्कूल को ईमेल प्राप्त हुआ जिसमें दावा किया गया था कि कॉलेजों और रेलवे स्टेशन जैसी सार्वजनिक जगहों पर बम धमाका होगा, इसके बाद पुलिस ने एक मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी।
एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।



