ICC टूर्नामेंट्स में क्यों एक ही ग्रुप में होते हैं भारत और पाकिस्तान? – RGH NEWS
खेल

ICC टूर्नामेंट्स में क्यों एक ही ग्रुप में होते हैं भारत और पाकिस्तान?

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच जब भी क्रिकेट मैच होता है तो माहौल किसी जंग से कम नजर नहीं आता. इसकी वजह है दोनों मुल्कों के बीच तनावपूर्ण रिश्ते और इन टीमों के बीच तगड़ी राइवलरी. फैंस को ऐसे मुकाबले का बेसब्री से इंतजार रहता है, इसका क्रेज किसी से छिपा नहीं है.

पिछली बार कब हुई थी टक्कर?

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) पिछली बार आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 (ICC T20 World Cup 2021) के दौरान दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में टकराए थे. इस मुकाबले में पाक ने टीम इंडिया को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी.

 

इस साल फिर होगा ‘महामुकाबला’

इस साल होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप (ICC T20 World Cup) में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) की टीमें आमने सामने होंगी. 23 अक्टूर 2022 को ये मुकाबला मेलबर्न (Melbourne) के एमसीजी (MCG) में खेला जाएगा.

 

क्यों एक ही ग्रुप में होते हैं भारत-पाक?

अब सवाल उठता है कि भारत और पाकिस्तान को अक्सर आईसीसी टूर्नामेंट के दौरान एक ही ग्रुप में क्यों रखा जाता है. इसकी वजह है दोनों टीमों के बीच मुकाबले को लेकर फैंस का क्रेज और आईसीसी इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करती है क्योंकि इसका सीधा रिश्ता व्‍यूअरशिप से है.

 

आईसीसी को हो सकता है नुकसान

अगर भारत पाकिस्तान अलग-अलग ग्रुप में होंगे तो दोनों टीमों के बीच मुकाबले की संभावना कम हो सकती है और आईसीसी और ब्रॉडकास्टर ऐसे में कोई रिस्क उठाना नहीं चाहते क्योंकि ऐसे मैच से विज्ञापन की कीमतें बढ़ जाती हैं और इसका फायदा रेवेन्यू के तौर पर मिलता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button