देश में पिछले 24 घंटों में 3 लाख 6 हजार 64 नए कोरोना मामले दर्ज, – RGH NEWS
देश

देश में पिछले 24 घंटों में 3 लाख 6 हजार 64 नए कोरोना मामले दर्ज,

भारत में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर (Corona Third Wave) का कहर जारी है.

देश में पिछले 24 घंटों में 3 लाख 6 हजार 64 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं. हालांकि देश में आज बीते दिन से 27,469 कम मामले आए हैं. इससे पहले देश में कोरोना वायरस के 3 लाख 33 हजार 533 मामले आए थे.

अच्छी बात ये है कि पिछले 24 घंटों में 2 लाख 43 हजार 495 ठीक हो गए . लेकिन अभी भी 2 2 लाख 49 हजार 335 लोग कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हैं. कुल एक्टिव मामले 5.69 फीसदी हैं. एक दिन में कोरोना वायरस के लिए 14 लाख 74 हजार 753 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें 20.75 फीसदी लोग संक्रमित पाए गए. पिछले दिन की तुलना में कोरोना मामलों में 8% की कमी आई है, पॉजिटिविटी रेट 17.78% से बढ़कर 20.75% हो गया है.

  • कुल कोरोना मामले : 3 करोड़ 95 लाख 43 हजार 328
  • एक्टिव मामले : 22 लाख 49 हजार 335
  • कुल रिकवरी : 3 करोड़ 68 लाख 4 हजार 145
  • कुल मौतें : 4 लाख 89 हजार 848
  • कुल वैक्सीनेशन : 162 करोड़ 26 लाख 7 हजार 516

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button