देश

टिकट कटने से नाराज BJP विधायक जितेंद्र वर्मा ने छोड़ी पार्टी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) को लेकर राजनीतिक उठापठक तेज हो गई है. इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मौजूदा विधायक ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. जितेंद्र वर्मा आगरा की फतेहाबाद विधानसभा सीट (Fatehabad assembly seat) से बीजेपी विधायक थे.

दरअसल, बीजेपी विधायक जितेंद्र वर्मा विधानसभा चुनाव में टिकट कटने से नाराज थे. इसके चलते उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव को इस्तीफा भेजने के बाद लखनऊ में समाजवादी पार्टी (SP) में शामिल हो गए. उन्हें आगरा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. सपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा बाह विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में हैं.

 

2017 में बीजेपी के टिकट पर फतेहाबाद सीट से जीते थे 

बीजेपी ने जितेंद्र वर्मा का टिकट काटकर बसपा से आए पूर्व विधायक छोटेलाल वर्मा को इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. इस घोषणा के बाद से ही जितेंद्र वर्मा के बीजेपी छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं. जितेंद्र वर्मा निषाद समाज से आते हैं. पूर्व में सपा में शामिल रहे जितेंद्र वर्मा 2017 में बीजेपी के टिकट पर फतेहाबाद सीट से जीते थे. इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया गया.

जितेंद्र वर्मा साल 2008 से 2013 तक समाजवादी पार्टी (SP) के जिलाध्यक्ष रहे थे. इसके बाद 2016 में बीजेपी में आ गए थे. अब एक बार फिर उन्होंने सपा का दामन थाम लिया है. लखनऊ में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और निवर्तमान जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने जितेंद्र वर्मा को पार्टी में शामिल कराया.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button