छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
CRPF के डायरेक्टर जनरल कुलदीप सिंह ने CM भूपेश बघेल से की मुलाकात
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यलय में CRPF के डायरेक्टर जनरल कुलदीप सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, सीआरपीएफ के स्पेशल डायरेक्टर जनरल जुल्फ़िकार हसन, एडीजी नितिन अग्रवाल, आईजी साकेत, डीआईजी ए.के. सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


