देश
आज यहाँ होगी बारिश, कड़ाके की सर्दी भी बढ़ाएगी मुश्किल,मौसम विभाग ने जताई ये संभावना

नई दिल्ली: कड़ाके की सर्दी (Winter) के बीच बारिश (Rainfall) ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने अनुमान जताया है कि आज (शनिवार को) दिल्ली (Delhi), यूपी (UP), हरियाणा (Haryana) और राजस्थान (Rajasthan) के कुछ इलाकों में बारिश होगी. इस बीच गिरता तापमान (Temperature) भी लोगों की टेंशन बढ़ाएगा.
दिल्ली-एनसीआर में आज होगी बारिश
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज दिल्ली और एनसीआर के गाजियाबाद, लोनी देहात, हिंडन, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़ में बारिश होगी.
यूपी-हरियाणा के इन इलाकों में बारिश की संभावना
इसके अलावा यूपी के अलीगढ़, नंदगांव, सिकंदराराऊ, बरसाना, राया, हाथरस, मथुरा, सादाबाद, टुंडला, आगरा और हरियाणा के कुरुक्षेत्र, कैथल में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.



