तीसरी लहर में सबसे ज्यादा 701 मौतें, जान गंवाने वालों का आंकड़ा 4 दिन में दोगुना हुआ – RGH NEWS
देश

तीसरी लहर में सबसे ज्यादा 701 मौतें, जान गंवाने वालों का आंकड़ा 4 दिन में दोगुना हुआ

देश में गुरुवार को 3 लाख 47 हजार 254 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 2.51 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 701 लोगों की मौत हुई है। वहीं, पिछले दिन के मुकाबले नए संक्रमितों में 29,722 की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इससे एक दिन पहले बुधवार को 3.17 लाख लोग संक्रमित मिले थे और 491 लोगों की मौत हुई थी।

देश में पिछले 4 दिनों से रोजाना होने वाली मौतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 17 जनवरी को देश में 310 मौतें हुई थीं। वहीं, 4 दिन बाद गुरुवार को यह संख्या 2 गुने से भी अधिक (701) हो गई। ये मौतें तीसरी लहर में सबसे ज्यादा हैं। सबसे ज्यादा मौतें दिल्ली (43), तमिलनाडु (39), पश्चिम बंगाल (37), महाराष्ट्र (37) में हुईं। मौतों का आंकड़ा 8 महीने बाद 700 के पार पहुंचा है। दूसरी लहर में केस घटने के दौरान 11 मई को 724 मौतें दर्ज की गई थीं।

फिलहाल देश में 20.12 लाख एक्टिव केस हैं। तीसरी लहर में एक्टिव केस पहली बार 20 लाख के पार पहुंचे हैं। कुल एक्टिव केस ने 31 दिसंबर को 1 लाख और 8 जनवरी को 5 लाख का आंकड़ा छुआ था। इस लिहाज से महज 21 दिन में कुल एक्टिव केस 20 गुना हो गए हैं।

देश में कोरोना पर एक नजर
कुल संक्रमित : 3,85,66,047
कुल रिकवरी: 3,60,48,868
कुल मौतें: 4,88,396

कोरोना अपडेट्स…

  • दिल्ली में एक-दो दिन में वीकेंड कर्फ्यू खत्म हो सकता है। बाजार में दुकानें खोलने का ऑड-ईवन फॉर्मूला हटाया जा सकता है, साथ ही प्राइवेट ऑफिस में 50% क्षमता के साथ कामकाज शुरू किया जा सकता है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस संबंध में राज्यपाल को प्रस्ताव भेज दिया है। दिल्ली में कोरोना केस लगातार कम हो रहे हैं। सरकार ने गुरुवार को बच्चों के लिए नई कोरोना गाइडलाइन जारी की है। इसमें 18 साल से कम उम्र के बच्चों के संक्रमित होने पर एंटीवायरल या मोनोक्लोनल एंटीबॉडी का इस्तेमाल नहीं करने का सुझाव दिया गया है।
  • स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि UP, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, बंगाल, गुजरात, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान में एक्टिव केस सबसे ज्यादा हैं। ICMR के DG डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि वैक्सीनेशन भारत के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। वैक्सीनेश के चलते ही तीसरी लहर में मौतों की संख्या काफी घटी है। वैक्सीनेशन ज्यादा होने की वजह से ही हम गंभीर संक्रमण और बहुत ज्यादा मौतें नहीं देख रहे हैं।

5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल
1. कर्नाटक: पिछले दिन के मुकाबले करीब 7 हजार बढ़े नए मामले

यहां गुरुवार को 47,754 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 22,143 लोग ठीक हुए और 29 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले बुधवार को 40,499 लोग संक्रमित पाए गए थे। यानी, केस एक दिन में 17% बढ़ गए हैं। यहां कुल 33.76 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 30.45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38,515 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव केस की संख्या 2,93,231 और पॉजिटिविटी रेट 18.49% है। बुधवार को पॉजिटिविटी रेट 18.11% था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button