देश

कोरोना टेस्ट कराना हुआ सस्ता, अब इतने रुपये में होगी जांच

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना टेस्ट सस्ता हो गया है. दिल्ली सरकार ने RT-PCR टेस्ट के रेट घटाने के आदेश दिए हैं. सरकार ने टेस्ट के रेट घटाते हुए कहा कि प्राइवेट लैब या हॉस्पिटल में RT-PCR टेस्ट का रेट अब 300 रुपये किया गया है. पहले इसका दाम 500 रुपये था.

प्राइवेट लैब या हॉस्पिटल में भी कम हुई कीमतें

वहीं, प्राइवेट लैब या हॉस्पिटल द्वारा RT-PCR के होम कलेक्शन का रेट 500 रुपये निर्धारित किया है. पहले इसके लिए 700 रुपये देने होते थे. इसके अलावा रैपिड एंटीजन डिटेक्शन टेस्ट का रेट 100 रुपये निर्धारित किया है, पहले इसके लिए 300 रुपये चुकाने होते थे.

दिल्ली में कोरोना मामलों में आई गिरावट

बता दें कि देश की राजधानी दिल्‍ली में पिछले 24 घंटों में 12,306 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि पॉजिटिविटी रेट 21.48%  हैं. बीते 24 घंटों में दिल्‍ली में नए मामले भी कम हुए और पॉजिटिविटी रेट भी नीचे आया है. हालांकि पिछले 24 घंटों में यहां कोरोना संक्रमण से 43 मरीजों की मौत हुई है जो तीसरी लहर में दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें है. दिल्‍ली में 10 जून के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मौत रिपोर्ट हुई हैं.

भारत में भी नए केस तीन लाख के पार

इस बीच, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के मामलों की संख्‍या बढ़ी है. देशभर में कोरोना के नए केस का आंकड़ा तीन लाख को पार कर गया है. गुरुवार को पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में 3,17,532 नए कोविड-19 केस दर्ज किए गए. इससे पहले बुधवार को 2.82 लाख केस दर्ज किए गए थे. इसके साथ ही वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के मामले भी बढ़कर 9 हजार के पार चले गए हैं.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button