एयर इंडिया ने कैंसिल की कई उड़ानें,5G से है फ्लाइट को खतरा – RGH NEWS
देश

एयर इंडिया ने कैंसिल की कई उड़ानें,5G से है फ्लाइट को खतरा

नई दिल्ली: अमेरिका के एयरपोर्ट्स पर आज से 5G इंटरनेट सेवा लागू हो रही है. इसका सीधा असर भारतीय उड़ानों पर भी पड़ रहा है. आपको बता दें कि एयर इंडिया ने अमेरिका जाने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया है. एयर इंडिया ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है.

 

शेड्यूल में आगे भी हो सकते हैं बदलाव

आपको बता दें कि फिलहाल भारत से अमेरिका के बीच सिर्फ एयर इंडिया के ही विमान उड़ान भर रहे हैं. लेकिन 5G तकनीक की वजह से इसमें भी बदलाव आ जाएगा. एयर इंडिया ने एक दूसरे ट्वीट में बताया कि 19 जनवरी को दिल्ली से वाशिंगटन के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI103 अपने निर्धारित समय से ही रवाना होगी. हालांकि अन्य कुछ उड़ानों पर असर रहेगा.

एयरपोर्ट से दूर ही रहे 5G

एयरलाइन कंपनियों का कहना है कि अमेरिका में 5G टेक्नोलोजी लागू होने की वजह से विमान के इंजन और ब्रेकिंग सिस्टम को लैंडिंग मोड में जाने से रुकावट पैदा हो सकती है. ऐसे में विमानों के लिए लैंड करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इन कंपनियों का कहना है कि स्थानीय सरकार पूरे देश में 5G लगाए लेकिन इसे एयरपोर्ट की रेंज से दूर रखा जाए.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button