घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को मिलेगी 4 लाख तक की सहायता राशि – RGH NEWS
देश

घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को मिलेगी 4 लाख तक की सहायता राशि

भोपाल। Shivraj Cabinet meeting today : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कैबिनेट की बैठक ली। जिसमें कई अहम प्रस्तावों को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। इनमें घरेलू हिंसा में महिलाओं को सहायता राशि देने, आयुष्मान योजना का लाभ भोपाल गैस पीड़ित परिवारों को देने के प्रस्ताव पर मंजूरी दी है

 

शिवराज कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसकी जानकारी मीडिया को दी। बताया कि कई हम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। इनमें घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को 2 लाख की सहायता राशि देने, वहीं 40 प्रतिशत से अधिक क्षति पर 4 लाख रुपए तक की राशि मिलेगी।

 

ग्रामीण भू स्वामित्व जैसी योजना शहरी क्षेत्र में भी लागू होगी। आयुष्मान योजना का लाभ भोपाल गैस पीड़ित परिवारों को भी मिलेगा। लोक परिसंपत्तियों के समुचित सदुपयोग के लिए पृथक विभाग होगा। प्रदेश में नई शराब दुकानें नहीं खुलेंगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button