देश

सुबह सब्जी लेने निकला शख्स 12 करोड़ की लॉटरी जीतकर लौटा,जानिए आखिर कैसे हुआ ये चमत्कार

नई द‍िल्‍ली।  कहते हैं जब ऊपर वाला देता है तो छप्‍पर फाड़कर देता है। कुछ ऐसा ही हुआ है। केरल के कुदायमपदी में। यहां एक पेंटर की किस्मत एक झटके में ही बदल गई। लॉटरी का इनाम जीतकर शख्स करोड़पति बन गया। वहीं जब उसे इस बात की जानकारी हुई तो वह हैरान रह गया।

केरल के अयमानम के पास कुदायमपदी के रहने वाले सदानंदन पेशे से पेंटर है। स्‍थानीय मीड‍िया से बातचीत में सदानंदन ने बताया रव‍िवार सुबह बाजार से घर का सामान लेने गया तो रास्‍ते में लॉटरी का एक टिकट खरीद लिया। 300 रुपए में लॉटरी की टिकट खरीदा था। बता दें कि यह टिकट उन्‍होंने लॉटरी का ड्रा निकलने से कुछ घंटे पहले ही खरीदा था।

 वहीं ड्रा में सदानंदन का नाम पहले नंबर पर आया। सदानंदन ने बताया कि मैं प‍िछले कई साल से लॉटरी का टिकट खरीद रहा हूं। कई बार छोटे-मोटे इनाम न‍िकले और कई बार न‍िराशा भी हुई। लेक‍िन इतने बड़े इनाम के बारे में कभी ही नहीं था। वह कहते हैं जब लॉटरी बेचने वाले ने बताया क‍ि मैंने 12 करोड़ का इनाम जीता है तो एक बार मुझे यकीन नहीं हुआ।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button