रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
अज्ञात निर्मोही माँ ने फेंका नवजात का शव
रायगढ़। रोज की भांति वार्ड क्रमांक 11 जोगीडीपा और चांदनी चौक को जोड़ने वाली पुल के पास लोग धूप ले रहें थे, तभी एक महिला की नजर पुल के नीचे किसी नवजात बच्चे का शव को देखकर लोगों को बताया, तभी वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस सूचना पाकर तत्काल मौके से नवजात बच्चे के शव बाहर निकलवाया और छानबीन में जुट गई है कि आखिर बच्चा किसका है ? किस निर्मोही माँ ने इसे इस तरह फेंका है , इसको लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है। सभ्य समाज में अब इस तरह की घटनाएं आम बात हो गयी है। कहा यह भी जा रहा है कि बिन ब्याही माँ या फिर नाजायज संतान होने के भय से भी यह कृत्य किया गया हो। यह पुलिस के लिए जांच का विषय है। देखना यह है की पुलिस नवजात मासूम के उन हत्यारों के तह तक पहुंच पाती है या नहीं जो जन्म लेते ही जीने का हक खो दिया।



