घरेलू कलह ने ली मासूम की जान,पहले बेटी को बेदर्दी से मार डाला, फिर – RGH NEWS
देश

घरेलू कलह ने ली मासूम की जान,पहले बेटी को बेदर्दी से मार डाला, फिर

भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के अनूपपुर (Anuppur) में सोमवार को एक व्यक्ति ने घरेलू कलह (Family Dispute) में नौ साल की बेटी की कथित तौर पर हत्या (Murder) कर दी और बाद में उसका शव (Dead Body) लेकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण (Surrender) कर दिया.

पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस (Police) के अनुविभागीय अधिकारी (SDOP) आशीष भरांडे ने बताया कि आरोपी (Charged) की पहचान 45 वर्षीय आनंदराम मरावी के रूप में की गई है. आपको बता दें कि यह घटना यहां बरगी टोला गांव में सोमवार की सुबह हुई.

 

अधिकारी का बयान

अधिकारी ने बताया, ‘मरावी अपनी लड़की का शव (Dead Body) शॉल में लपेट कर राजेंद्रग्राम थाने (Rajendragram Police Station) पहुंचा और अपना जुर्म (Crime) कबूल किया. उसने बताया कि वह अपनी साली को अपने साथ रखना चाहता था जबकि उसकी पत्नी और भाई इसका विरोध कर रहे थे.’

 

गला घोंट कर की हत्या

उन्होंने कहा कि इस विवाद से नाराज मरावी सोमवार सुबह अपनी बेटी (Daughter) को पास के जंगल में ले गया और वहां गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी. अधिकारी ने आगे कहा कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला (Murder Case) दर्ज कर उसे गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button