देश

पंजाब में चुनाव की तारीख टली,अब इतने तारीख को होगा चुनाव

पंजाब में चुनाव की तारीख टाल दी गई है. अब 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे. पहले चुनाव आयोग ने 14 फरवरी को वोटिंग की तारीख तय की थी. इसके बाद रविदास जयंती को देखते हुए अलग-अलग राजनीतिक दलों ने चुनाव टालने की मांग की थी, उसको केंद्रीय चुनाव आयोग ने मान लिया है. वोटों की गिनती तय तारीख के मुताबिक, 10 मार्च को ही होगी.

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, आम आदमी पार्टी, बीजेपी, अकाली दल और कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनाव आयोग से चुनाव टालने की अपील की थी. इनलोगों का कहना था कि 16 फरवरी को श्री गुरु रविदास की जयंती है. इस मौके पर लाखों की संख्या में लोग बनारस जाते हैं. इसको ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग तारीख बदले.

सूत्रों के मुताबिक, मांग को देखते हुए चुनाव आयोग कि पंजाब में मतदान की तारीख बढ़ाने के मुद्दे पर आज बैठक हुई. इस बैठक में चुनाव की तारीख बदलने का फैसला लिया गया.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button