सेक्स रैकेट में भाजपा नेता गिरफ्तार,सभी लड़किया गयी जेल,जाने क्या है पूरा मामला – RGH NEWS
देश

सेक्स रैकेट में भाजपा नेता गिरफ्तार,सभी लड़किया गयी जेल,जाने क्या है पूरा मामला

इंदौर: इंदौर में हाल ही में पकड़े गए सेक्स रैकेट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. दरअसल यहां थाईलैंड की लड़कियों में से 4 लड़कियां पहले पुरुष थीं, फिर वे लिंग परिवर्तन कराकर भारत आईं थी. उनके पासपोर्ट पर भी पुरुष लिखा हुआ है. ये सभी स्पा सेंटर में काम के नाम पर जिस्मफरोशी करती थीं. पुलिस ने स्पा संचालक सहित सभी लड़कियों को जेल भेज दिया है. वहीं इस मामले में तीन युवक पकड़ाए हैं, ये भाजपा के नेता है. ये सभी खंडवा जिले के हरसूद विधानसभा क्षेत्र के हैं.

बता दें कि हरसूद विधानसभा क्षेत्र के यह नेता प्रदेश सरकार में वन मंत्री विजय शाह के करीबी भी हैं. तीनों युवा मोर्चा नेताओं के नाम वरुण यादव ,विवेक नामदेव और अशोक सिंगला है, जो मसाज कराने वहां गए थे, इस दौरान छापा पड़ गया और पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया. मंत्री शाह हरसूद क्षेत्र से विधायक हैं. मामला सामने आया तो कई लोगों ने मंत्री और उनके बेटे दिव्यादित्य के साथ आरोपियों के फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button