छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
छत्तीसगढ़: PHQ में कोरोना विस्फोट.. 4 सीनियर IPS कोरोना से हुए संक्रमित

रायपुर, । पुलिस मुख्यालय में पोस्टेड चार आईपीएस कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इनमें आईजी संजीव शुक्ला, डीआईजी विनीत खन्ना और एआईजी राजेश अग्रवाल शामिल हैं।बताते हैं, पुलिस मुख्यालय में एक जनवरी को डीजीपी अशोक जुनेजा ने मुख्यालय के आईपीएस समेत अधिकारियों, कर्मचारियों को एड्रेस किया था। पीएचक्यू में हर साल की ये परंपरा है कि नए साल पर डीजीपी मुख्यालय के स्टाफ को संबोधित करते हैं। इसके बाद 2 जनवरी को संजीव शुक्ला की तबीयत खराब लगी। उन्होंने अपना टेस्ट कराया तो पॉजिटिव आया। इसके बाद विनीत खन्ना, राजेश अग्रवाल और एक महिला आईपीएस ने जांच कराया तो कोरोना की पुष्टि हुई। कोरोना की रिपोर्ट आने के बाद सभी आईपीएस क्वारंटाईन हो गए हैं।



