छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News:महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी छत्तीसगढ़ के इस जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

Cg News:छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एकीकृत बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिला अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। यह भर्ती जिले के अलग-अलग गांवों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए की जा रही है।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद ग्राम उरसांगल (उरसांगल-02), चिमलीपेन्टा (तुमलपाड), तारलागुडा (बैनपल्ली), किस्टाराम (मंगलगुड़ा और बेदेपाड़-02) तथा करीगुंडम (पालोड़ी) केंद्रों में खाली हैं। वहीं सहायिका के पद ताडमेटला (ताडमेटला-02), सिलगेर (सिलगेर-02), भेज्जी (ओन्देरपारा), करीगुंडम (फेसलपाड़), गोलापल्ली (तुमाबंगू), पेंटापाड़ (एन्टापाड़-01) और टेटराई (कसलपाड़) केंद्रों में रिक्त हैं।

इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार 17 अप्रैल 2026 से 2 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन केवल आधिकारिक ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.in⁠� के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

Cg News:भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय या संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button