दिल्ली में लगेगा वीकेंड कर्फ्यू,शनिवार-रविवार को बंद रहेगी राजधानी, वर्क फ्रॉम होम की भी तैयारी

दिल्ली में बढ़ते कोरोना केस और ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके तहत शनिवार और रविवार को दिल्ली पूरी तरह बंद रहेगी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) की बैठक में यह फैसला लिया गया है।
उन्होंने बताया कि जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी ऑफिस में कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा जाएगा। वहीं, प्राइवेट ऑफिस 50% कैपिसिटी के साथ काम करेंगे। दिल्ली में सोमवार को 4099 कोरोना केस मिले थे और पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 6.46% हो गई।
दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन ने कहा है कि राजधानी में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह ओमिक्रॉन वैरिएंट है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती होने वाले पेशेंट्स की संख्या बढ़ने पर और भी प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।
- TMC नेता बाबुल सुप्रियो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बाबुल की पत्नी, पिता और कई स्टॉफ भी संक्रमित मिले हैं। संक्रमण की पुष्टि के बाद उन्होंने खुद को होम क्वारैंटाइन कर लिया है।
- बिहार के मेडिकल कॉलेज में 72 और डॉक्टर कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 159 हो गई है।
- कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली AIIMS ने 5 से 10 जनवरी के विंटर वैकेशन को रद्द कर दिया गया है। AIIMS प्रशासन ने सभी फैकल्टी मेंबर्स को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी जॉइन करने को कहा है।
- BJP सांसद मनोज तिवारी मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मनोज तिवारी ने ट्वीट कर बताया कि वे 2 जनवरी की रात से ही बीमार महसूस कर रहे थें। हल्का बुखार और ज़ुकाम होने के बाद उन्होंने टेस्ट कराया, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव मिले।
- ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया(DCGI) की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (SEC) मंगलवार को मीटिंग करेगी। इसमें भारत बायोटेक की नाक से दी जाने वाली कोरोना वैक्सीन के आवेदन की जांच की जाएगी। मीटिंग में वैक्सीन को बूस्टर शॉट के तौर पर मंजूरी भी दी जा सकती है।
- महाराष्ट्र में भिवंडी के एक आश्रम स्कूल के 28 छात्रों और 2 स्टाफ सहित 30 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
- छत्तीसगढ़ में बस्तर के चिंतागुफा के CRPF कैंप में 38 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी जवानों को बैरक में ही क्वारैंटाइन किया गया है।
- तिहाड़ के विभिन्न जेलों में 2 कैदी और 6 कर्मचारी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले जुलाई 2021 में यहां संक्रमण के केस मिले थे।
- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उनके परिवार का एक सदस्य और एक स्टाफ कोरोना संक्रमित मिला है।
- केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उन्हें कौशांबी स्थित यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया के PA संक्रमित; झारखंड में आज से स्कूल-कॉलेज बंद, बाजार 8 बजे तक ही खुलेंगे
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में 24 घंटे में 308 नए संक्रमित मिले हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के PA भी पॉजिटिव आए हैं। राज्य में सबसे ज्यादा 137 संक्रमित इंदौर में मिले हैं। यहां 1 मरीज की मौत भी हुई है। नए संक्रमितों में 69 भोपाल से हैं। दतिया कलेक्टर संजय कुमार, उनकी पत्नी और परिवार के दो अन्य सदस्य भी पॉजिटिव हो गए हैं।
वहीं, झारखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों को 15 जनवरी तक बंद करने फैसला लिया है। साथ ही राज्य में स्टेडियम, पार्क, जिम, स्विमिंग पूल, जू और पर्यटन स्थल भी अगले आदेश तक बंद रहेंगे। हालांकि, राज्य के सभी धार्मिक स्थल खुले रहेंगे, लेकिन प्रसाद का वितरण नहीं होगा। यह नियम मंगलवार से ही लागू
देश में 24 घंटे में 35 हजार से ज्यादा केस, एक महीने में 4 गुना हुई रफ्तार
देश में महामारी की रफ्तार चार गुना तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को एक बार फिर देश में 35,438 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। पिछले साल 1 दिसंबर को देश में संक्रमितों का आंकड़ा 9765 के करीब था। ऐसे में पिछले एक महीने में ही संक्रमण में 4 गुना उछाल दर्ज किया गया। हालांकि, इस दौरान केस कम भी हुए हैं।
साप्ताहिक वृद्धि की बात करें तो 12 दिसंबर को संक्रमितों का आंकड़ा घटकर 5784 के करीब पहुंच गया। वहीं 19 दिसंबर को देश में 5326 केस दर्ज किए गए। 26 दिसंबर की बात करें तो इस दिन देशभर में 6,358 पॉजिटिव मिले थे। इसके एक हफ्ते बाद, यानी 2 जनवरी को 33,750 केस मिले। कुल मिलाकर पिछले हफ्ते की तुलना में अचानक से संक्रमण के मामले 5 गुना तेजी से बढ़े हैं।
सरकारी दफ्तरों में 50 फीसदी क्षमता से होगा काम
प्राइवेट और सरकारी दफ्तरों में 50% कर्मचारियों को आने की इजाजत दी गई है. इसी तरह दिल्ली में जरूरी सेवाओं को जारी रखा जाएगा. इस बैठक की गाइडलाइंस को लेकर जल्द ही आधिकारिक आदेश और नोटीफिकेशन जारी होगा.
डिप्टी सीएम का बयान
दिल्ली में कोरोना के चिंताजनक हालातों के बीच उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अहम जानकारी साझा की है. सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली समेत पूरे देश में ओमिक्रॉन का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. हालांकि ओमिक्रॉन से ज्यादा नुकसान नहीं हो रहा है. दिल्ली में भी वही ट्रेंड दिखा रहा है जो फिलहाल पूरी दुनिया में है. दिल्ली के अस्पतालों में 350 लोग भर्ती हैं. जिनमें 124 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं. वहीं वेंटीलेटर पर 7 लोग है.
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को हर हाल में कोविड से बच कर रहना जरूरी है. इसलिए आज हुई डीडीएमए की बैठक में जो फैसले लिए गए है उनकी जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों को होनी चाहिए.
डीडीएमए का फैसला
शनिवार और रविवार को दिल्ली में कर्फ्यू रहेगा.
दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम रहेगा.
एसेंशियल यानी जरूरी सेवाओं के दफ्तर खुले रहेंगे.
प्राइवेट ऑफिस 50 फीसदी क्षमता पर चलेंगे. बाकी लोग वर्क फ्रॉम होम या ऑनलाइन काम करेंगे.
एम्स ने छुट्टियां रद्द कीं
कोरोना के बढ़ते हुए केसों को देखते हुए दिल्ली एम्स ने अपनी विंटर वैकेशंस यानी बची हुई छुट्टियां (5 से 10 जनवरी) तक रद्द कर दी हैं. एम्स ने लीव पर गए स्टाफ को जल्द से जल्द ड्यूटी पर लौटने को कहा है. दरअसल यहां अब पॉजिटिविटी रेट 6.46% पर पहुंच गई है. हालांकि, इस दौरान 1509 मरीज ठीक भी हुए हैं.
सोमवार को जब 4099 नए मामले दर्ज हुए जो करीब 7 महीने में में सबसे ज्यादा कोरोना मामले हैं. इससे पहले 18 मई को कोविड के 4482 केस सामने आए थे.
दिल्ली का कोरोना बुलेटिन
राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है. सफदरजंग अस्पताल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, आरएमएल, एम्स और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में करीब 59 डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. बीते सोमवार को कोरोना के 4099 नए मरीज मिले थे. मंगलवार को भी आंकड़ा चिंताजनक था. ऐसे में आज बुधवार को हुई डीडीएमए की बैठक में इस नए प्रतिबंध (Ban) को लगाने का फैसला हुआ.


