6 राज्यों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहने के आसार, 9 राज्यों में बारिश – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

6 राज्यों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहने के आसार, 9 राज्यों में बारिश

नई दिल्ली। देश भर के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार रात से लगातार बारिश हो रही है।  दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों के कई इलाकों में बारिश हुई। मध्यप्रदेश समेत 4 राज्यों के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। इससे दिन का तापमान 2 डिग्री लुढ़क गया। उधर, मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर भारत में नए साल का स्वागत सर्द हवाओं से होगा।

29 दिसंबर से 2 जनवरी तक शीतलहर चलेगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तरी मध्यप्रदेश में 1 जनवरी को पारा सिंगल डिजिट में रह सकता है। दिल्ली में तो यह 5 डिग्री के नीचे जा सकता है। गुरुवार तक बिहार, झारखंड में बारिश के आसार हैं।

 

1 जनवरी को बर्फबारी के आसार
पश्चिमी विक्षोभ की वजह से समूचे उत्तर, मध्य व पूर्वी भारत में छाए बादल 29 जनवरी से हटना शुरू होंगे। इस बीच गुलमर्ग, केलांग जैसे ऊंचे पर्वतीय इलाकों में 1 जनवरी को हल्की बर्फबारी हो सकती है। श्रीनगर, शिमला, धर्मशाला जैसे पर्यटक स्थलों पर बर्फबारी 4 जनवरी के बाद होगी।

 

आपके शहर में 2021 की विदाई और नए साल 2022 के आगमन पर कैसा रहेगा मौसम। क्या बारिश होगी या गिरेंगे ओले? शीतलहर चलेगी और पड़ेगा पाला? क्या कोहर भी कर सकता है आपके राज्य के मौसम को प्रभावित?

 

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिसा, बिहार और झारखंड में 28 से 30 दिसम्बर के बीच बारिश का दौर जारी रहेगा। Cold wave की शुरुआत अमृतसर, जालंधर, पठानकोट, पंचकुला, दिल्ली, मेरठ, आगरा, चुरू और जयपुर से 28 दिसम्बर को होगी, धीरे-धीरे MP, UP, बिहार, झारखंड, ओडिसा, छत्तीसगढ़ तक बढ़ जाएगा शीतलहर का शिकंजा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button