रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह ने जारी किया आदेश,धार्मिक एवं सामाजिक त्योहारों एवं नववर्ष के आयोजनों पर 50% क्षमता की अनुमति

रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह ने एक आदेश जारी किया है। उक्त आदेश में उल्लेख है कि कोरोना के नये वैरियंट ओमिक्राॅन के संक्रमण को नियंत्रण के लिए धार्मिक एवं सामाजिक त्योहारों एवं नववर्ष के आयोजनों पर 50% क्षमता की अनुमति होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।




