छत्तीसगढ़ में 1 डिग्री पहुंचा पारा, कड़ाके की ठंड पिछले साल दिसंबर की तुलना में ज्यादा – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ में 1 डिग्री पहुंचा पारा, कड़ाके की ठंड पिछले साल दिसंबर की तुलना में ज्यादा

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसके चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। इधर छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले अंबिकापुर जिले के मैनपाट, सामरी पाट में पारा 1 डिग्री तक पहुंच गया है। ​

तापमान में गिरावट होने से ओस की बूंदें जम गई। वहीं लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। दूसरी ओर कड़ाके की ठंड के चलते फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। जिसे लेकर किसान एक बार फिर परेशान हो गए हैं।

 

राजधानी रायपुर के आउटर में भी हाड़ कपा देने वाली ठंड पड़ रही है। सोमवार रात को शहर के आउटर में तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया। इधर अंबिकापुर और पेंड्रा रोड में तापमान 5 डि​ग्री के आसपास रहा। जशपुर जिले में आज सुबह तापमान 3 डिग्री तक दर्ज किया गया। ठंड से पठारी क्षेत्रों में ओस की बर्फ की चादर नजर आई। जानकारी के अनुसार पंडरापाठ, महनई, नन्हेंसर, सन्ना समेत कई इलाकों में ओस की बूंदें जम गई।

 

प्रदेशभर में पड़ी कड़ाके की ठंड पिछले साल दिसंबर की तुलना में ज्यादा है। जैसे रायपुर में 2020 में दिसंबर का न्यूनतम तापमान सबसे कम 21 तारीख को 10.5 डिग्री तक गिरा था। इस साल 20 दिसंबर को 9.5 है।

 

चंद्रपुर. बदली का मौसम छंटते ही समूचा विदर्भ शीतलहर के चपेट में है. चंद्रपुर जिले में पिछले 24 घंटे में -2.2 डिसे पारा डिसे पारा गिरा जिससे आज सोमवार को दिन में हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड महसूस की गई. तड़के इतनी जबरदस्त ठंड थी कि रोजाना मार्निंग वॉक को निकलनेवालों की संख्या में एकदम कमी महसूस की गयी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button