बाजार की गिरावट में भी है कमाई का मौका, भारती एयरटेल और SBI सहित ये 5 शेयर करा सकते हैं मोटी कमाई – RGH NEWS
देश

बाजार की गिरावट में भी है कमाई का मौका, भारती एयरटेल और SBI सहित ये 5 शेयर करा सकते हैं मोटी कमाई

इन दिनों शेयर मार्केट में गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में निवेशकों में डर का माहौल बना हुआ है। हालांकि, एक्सपर्ट इसे एक मौके की तरह देख रहे हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि ऐसे समय में कुछ अच्छे शेयर्स में पैसे लगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। केडिया कमोडिटी के डायरेक्टर अजय केडिया आपको 5 ऐसे शेयर्स बता रहे हैं जो आपका न्यू ईयर हैप्पी बना सकते हैं।

अच्छे शेयर्स में निवेश करके कमाएं पैसा
अजय केडिया निवेशक ऐसे समय में सही शेयर्स में निवेश करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। उनके अनुसार इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT), बैंकिंग और लॉजिस्टिक सेक्टर के शेयर्स में इस समय पैसा लगाना सही रहेगा।

SIP के जरिए करें निवेश
शेयर बाजार अपने ऊपरी स्तरों से काफी गिर गया है, लेकिन फिर भी यदि निवेशक अभी निवेश करना चाह रहे हों तो उन्हें एक मुश्त निवेश करने की बजाय किस्तों में करना चाहिए। इससे शेयर बाजार से संबंधित उतार चढ़ाव का जोखिम थोड़ा काम हो जाता है। आप थोड़ा संयम रखकर गिरते बाजार में भी फायदा कमा सकते हैं।

स्टॉक बास्केट रहेगी सही
अजय केडिया कहते हैं कि शेयर मार्केट में आज कल स्टॉक बास्केट का कॉन्सेप्ट चल रहा है। इसके तहत आप शेयर्स का एक बास्केट बनाते हैं और अपने सभी शेयर्स में निवेश करते हैं। यानी अगर आप इस 5 शेयर्स में कुल 25 हजार निवेश करना चाहते हैं तो सभी में 5-5 हजार रुपए लगा सकते हैं। इससे जोखिम कम हो जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button