अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए आज से लागू हो जाएंगे नए नियम,राज्यों को जारी हुए निर्देश – RGH NEWS
देश

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए आज से लागू हो जाएंगे नए नियम,राज्यों को जारी हुए निर्देश

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय यात्रियों, खासतौर पर रिस्क वाले देशों से आने वालों के लिए आज से कड़े नियम लागू हो जाएंगे. कोविड-19 के नये स्वरूप ओमिक्रॉन (Omicron) के सामने आने को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच सतर्कता बढ़ गई है. हालांकि भारत में ओमिक्रॉन का एक भी मामला अब तक सामने नहीं आया है.

केंद्र ने राज्यों को दिए निर्देश

ओमिक्रॉन (Omicron) की दहशत के बीच केंद्र सरकार ने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से कहा है, रिस्क वाले देशों से आने वाले यात्रियों की पहले दिन आरटी-पीसीआर जांच सुनश्चित की जाए. आठवें दिन फिर से जांच करने को कहा गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को राज्यों को ढिलाई नहीं करने और बाहर से आने वाले यात्रियों की कड़ी निगरानी करने की सलाह दी. नये नियमों के तहत, आरटी-पीसीआर जांच जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों के लिए जरूरी हैं और जांच का रिजल्ट आने पर ही उन्हें हवाई अड्डा से बाहर जाने की परमीशन दी जाएगी. इसके अलावा, अन्य देशों से आने वाले यात्रियों में से पांच प्रतिशत की कोविड-19 की जांच की जाएगी.

ट्रांजिट फ्लाइट बुक करने पहले रखें ये ध्यान

इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सलाह दी है कि जोखिम वाले देशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्री आरटी-पीसीआर जांच के नतीजे आने तक हवाई अड्डे पर ही इंतजार करने के लिए तैयार रहें और वहां से अन्य स्थान के लिए पहले से ट्रांजिट फ्लाइट बुक नहीं करें. इसके अलावा, मंत्रालय ने राज्यों पॉजिटिव रिजल्ट्स को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए इन्साकॉग प्रयोगशाला भेजने को कहा है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button