मनोरंजन

‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल के विराट पाखी ने रचाई शादी,देखे PICS

गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein) फेम ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और नील भट्ट (Neil Bhatt) आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं. एक साल से ज्यादा समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद नील-ऐश्वर्या ने मध्यप्रदेश के उज्जैन में आज यानी 30 नवंबर को धूमधाम से शादी की. नील और ऐश्वर्या ने इसी साल जनवरी में सगाई की थी और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगाई थी और अब दोनों ने अपनी शादी की भी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं

मुंबई से दूल्‍हा नील भट्ट बारात लेकर सोमवार को ही उज्‍जैन पहुंच गए थे. सोमवार को दोनों की हल्‍दी और संगीत की रस्‍म हुई और आज दोनों एक्‍टरों ने शादी के सात फेरे ले ल‍िए हैं.

अपनी शादी में ऐश्वर्या ने सुर्ख लाल रंग का बांधनी लहंगा पहना था और हैवी ज्वेलरी कैरी की थी.

वहीं, नील भट्ट ने सफेद धोती-कुर्ता पहना था. जिसके साथ उन्होंने लाल पगड़ी और लाल शॉल ली थी, जिसमें वह परफेक्ट लग रहे थे.

सीरियल ‘गुम है क‍िसी के प्‍यार में’ में भले ही पाखी को व‍िराट का प्‍यार नहीं मिल सका, लेकिन असल ज‍िंदगी में अब ऐश्‍वर्या और नील अब पति पत्‍नी बन चुके हैं

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button