IPL सभी टीमों ने की रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट पूरी,कोहली, रोहित और बुमराह अपनी टीम के साथ बने रहेंगे – RGH NEWS
खेल

IPL सभी टीमों ने की रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट पूरी,कोहली, रोहित और बुमराह अपनी टीम के साथ बने रहेंगे

नई दिल्ली: आईपीएल (Indian Premier League) की सभी टीमों को मेगा ऑक्शन (IPL AUCTION 2022) से पहले रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची 30 नवबंर तक जमा करानी है. एनडीटीवी को अपने सूत्रों से पता लगा कि लगभग सभी टीमों ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची पूरी कर ली है. अगर बड़े खिलाड़ियों की बात करें तो विराट को आरसीबी, धोनी को चेन्नई, ऋषभ पंत को दिल्ली और रोहित शर्मा को मुंबई और केन विलियमसन को सनराइजर्स हैदराबाद ने रिटेन कर लिया है. एनडीटीवी ने पहले भी इस खबर को प्रकाशित किया था कि रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने विराट कोहली और ग्लैन मैक्सवेल को रिटेन किया है जबकि राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)संजू सैमसैन को रिटेन करने का मन बना चुकी है.

ESPN क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक IPL की 8 टीमों में से 7 ने अपने खिलाड़ियों को नए सीजन के लिए रिटेन कर लिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पंजाब किंग्स अपने किसी भी पुराने खिलाड़ी को अपने साथ नहीं रख रही है। फ्रेंचाइजी पूरे 90 करोड़ के साथ खिलाड़ियों के मेगा ऑक्शन का हिस्सा होगी।

क्रिकइंफो ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट भी जारी की है। धोनी, कोहली और विलियम्सन जैसे स्टार खिलाड़ियों को उनकी टीम ने अपने साथ रखा है।

आप पूरी लिस्ट यहां देख सकते हैं


चेन्नई सुपर किंग्स-
 रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड, मोईन अली
कोलकाता नाइट राइडर्स- सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर
सनराइजर्स हैदराबाद- केन विलियम्सन
मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल
दिल्ली कैपिटल्स- ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, एनरिक नोर्त्या
राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन

रिटेन को लेकर अभी तक किसी भी फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

IPL 2022 के लिए रिटेंशन प्रकिया

अगले साल होने वाले IPL के लिए रिटेंशन प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है। आज सभी फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपने वाली है। IPL 2022 से पहले मेगा ऑक्शन होना है। इस बार दो नई टीमें भी जुड़ेंगी। हर टीम कुल 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। चार खिलाड़ियों को रिटेन करने का खर्च 42 करोड़ होगा।

ऑक्शन के लिए एक टीम का पर्स 90 करोड़ है। पहले से मौजूद आठों टीमों को आज रिटेन किए जाने वाले 4 खिलाड़ियों के नाम सौंपने हैं। वहीं दो नई टीमें लखनऊ और अहमदाबाद एक से 25 दिसंबर के दौरान तीन-तीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button