छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर छत्तीसगढ़ में अलर्ट

रायपुर। कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर प्रदेश में अलर्ट जारी हुआ है। केंद्र सरकार ने राज्य को गाइडलाइन की सूची भेजी है। वहीं विदेश से यात्रा कर लौटने वाले यात्रियों की सूची बनाकर निगरानी रखी जा रही है।
बाहर से आने वालों पर विशेष निगरानी रखने के साथ-साथ सभी CMHO और कलेक्टर्स को विशेष निगरानी के आदेश दिए हैं। प्रदेश में अलर्ट जारी होने के बाद अब विदेश से यात्रा कर लौटे यात्रियों की सूची तैयार होगी। वहीं 3-4 देशों की यात्रा कर के लौटे लोगों से खुद ही क्वारटाईन हो जाने की अपील प्रशासन ने की है।


