छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
छत्तीसगढ़: देर रात हुआ दर्दनाक सड़क हादसा,1 युवती ने मौके पर तोड़ा दम, बाकी गंभीर रूप से घायल
रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र से शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां हादसे में 1 युवती की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना मिनोचा पेट्रोल पंप के नज़दीक की है जहां चार पहिया चालक ने बेबीलोन टॉवर से 2 स्कूटी पर निकली 4 युवतियों सहित 1 बाइक में सवार युवक को ज़ोरदार ठोकर मारी, जिससे मौके पर ही 1 लड़की ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने तत्काल घायलों को इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।





