देश
देश में 24 घंटों में कोरोना के कुल इतने केस आये सामने, इतने की हुई मौत

कोरोना संक्रमण के आज 8 हजार 774 नए मामले सामने आए हैं जबकि पिछले 24 घंटे के दौरान 621 लोगों की मौत हो गई. हालांकि, इस दौरान कुल 9 हजार 481 कोरोना के मरीज इलाज के बाद ठीक हुए हैं. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद अब देश में कुल एक्टिव कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 1 लाख 5 हजार 691 हो गई है.



