एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर,एक बच्ची की मौत – RGH NEWS
देश

एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर,एक बच्ची की मौत

भोपाल। राजधानी के पिपलानी इलाके में गुरुवार देर शाम एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खा लिया है। इनमें दो महिलाएं, दो बच्चियां और मैकेनिक शामिल है। सभी को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल में छोटी बेटी पूर्वी जोशी की मौत हो गई है। जबकि उसकी मां अर्चना की हालत भी गंभीर बनी हुई है जो आईसीयू में भर्ती हैं, जबकि तीन अन्य की हालत स्थिर है।

कर्ज से परेशान होने की बात आ रही सामने
बताया गया कि कारोबारी ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने कर्ज से परेशान होने और दो महिलाओं द्वारा कर्जा वसूलने को लेकर आए-दिन अभद्रता करने का जिक्र है, इसी वजह से परेशान आकर सामूहिक आत्महत्या की बात लिखी है। संजीव ने दो महिलाओं से आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लिया था, जिसे वे लंबे समय से चुका नहीं पा रहे थे। महिलाएं आए-दिन घर आकर परिवार से अभद्रता करती थीं। कर्ज नहीं चुकाने की हालत में घर में कब्जा करने की धमकी देती थीं। इसी बात को लेकर परिवार में भी कलह होती थी। फिलहाल, पुलिस ने इस संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button