दो बार ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु लड़ेंगी चुनाव – RGH NEWS
मनोरंजन

दो बार ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु लड़ेंगी चुनाव

नई दिल्ली. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु 17 दिसंबर से स्पेन में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के दौरान बीडब्ल्यूएफ एथलीट आयोग का चुनाव लड़ेगी. मौजूदा विश्व चैम्पियन सिंधु इस समय बाली में इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट खेल रही है. वह छह पदों के लिये नामित नौ खिलाड़ियों में से एक है. एथलीट आयोग (2021 से 2025) का चुनाव 17 दिसंबर 2021 को टोटल एनर्जीज बीडब्ल्यूएफ विश्व चैम्पियनशिप के साथ स्पेन में होगा.

मौजूदा खिलाड़ियों में से सिर्फ पीवी सिंधू दोबारा चुनाव के लिये खड़ी होंगी. उन्हें पहले 2017 में भी चुना गया था. वह इस चक्र के लिये छह महिला प्रतिनिधियों में से एक है. सिंधु के साथ इंडोनेशिया की महिला युगल खिलाड़ी ग्रेसिया पोली भी होंगी जो टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता रही हैं. सिंधु को मई में आईओसी के ‘बिलीव इन स्पोटर्स ’ अभियान के लिये भी एथलीट आयोग में चुना गया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button